थावे: रामचंद्रपुर पंचायत में स्थानीय लोगों ने निकाला तिरंगा यात्रा, उमड़ी लोगों की भीड़, भारत माता की जय का लगाया गया नारा
गोपालगंज - थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत में शुक्रवार को मुखिया उपेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ पंचायत के ग्रामीण और अन्य लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए।