जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार एवं नगर आयुक्त, गया द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर कर्बला परिसर का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साथ ही उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई, जिससे विधि-व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहे।
Fatehpur, Gaya | Jun 23, 2026