सरदारशहर: भाजपा नेताओं ने पशु चिकित्सालय में मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का लोकार्पण किया, पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात
बीकानेर रोड स्थित पशु चिकित्सालय में बुधवार सुबह 11 बजे नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल पारीक, भाजपा नेता मुरलीधर सैनी, सुरेश वर्मा, पशु चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर केसरीचंद नाइ आदि ने मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा की तीन टॉल फ्री सेवा वेन का लोकार्पण किया।