सरदारशहर: हरियासर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल, राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
सरदारशहर के मेगा हाईवे पर गांव हरियासर के पास बुधवार शाम साढ़े 6 बजे कार व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार महिला गंभीर घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को निजी वाहन के सहयोग से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।