बैहर: आकाशीय बिजली गिरने से बैहर क्षेत्र में तीन युवकों की मौत, बैहर क्षेत्र में शोक की लहर
बालाघाट जिले की बैहर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरवा में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान लल्की मेरावी, झामसिंह ताराम और सतीश वलके के रूप में हुई है। इनमें दो युवक ग्राम बिरवा के निवासी थे, जबकि एक युवक ग्राम भिमोड़