सिमडेगा: शंख नदी से जल लेकर श्रद्धालुओं ने कुंज नगर शिवालय में किया जलाभिषेक
सोमवार (सुबह 8 बजे): सावन के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शंख नदी से पवित्र जल उठाकर "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ कुंज नगर शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय माहौल और श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा।