शाम पौने 6 बजे तेज अंधड़ के साथ एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कस्बे की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के साथ मक्का के दाने जैसे ओले भी गिरे। बड़ी सादड़ी रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगा पेड़ अंधड़ से गिरकर स्कूल की दीवार तोड़ते हुए सड़क पर गिर गया ।