प्रतापगढ़: चमरौधा से चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जेवरात बरामद
कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे चमरौधा पुल के पास से चोरी के आरोपी शिवम उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर किराये के मकान में चोरी की थी, जिसे पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने-चांदी के विभिन्न जेवरात बरामद किए हैं। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।