रजौली: चोरी की बाइक और शराब मामले में दो आरोपितों को किया गया गिरफ्तार
रजौली थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना कांड संख्या 256/26 में चोरी की बाइक मामले के अप्राथमिक अभियुक्त शंकर कुमार उर्फ शंकर पासवान, निवासी सोहदा, तथा थाना कांड संख्या 288/21 में शराब मामले के प्राथमिक अभियुक्त गुड्डू कुमार उर्फ आयुष राज, निवासी दुलरपुर, को गिरफ्तार किया गया।