कुडू: कुड़ू में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर,बारिश से बढ़ी ठंड, खेतों में भीग रही धान की तैयार फसल, किसानों की बढ़ी चिंता।
Kuru, Lohardaga | Nov 22, 2026 चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर कुड़ू प्रखंड में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार दोपहर 12 बजे भी बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। वहीं, बारिश के कारण खेतों में तैयार धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।