भादरा: नगरपालिका चुनाव: ईवीएम और चुनावी सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए दल
भादरा नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए मंगलवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित वितरण केंद्र से मतदान दलों को ईवीएम, कंट्रोल यूनिट व चुनावी सामग्री वितरित की गई। रिटर्निंग अधिकारी भागीरथ राम की देखरेख में दल पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।