सिमडेगा: सिमडेगा के सभी छूटे हुए गांव में जल्द होगा विद्युतीकरण, कार्यपालक अभियंता ने दी जानकारी
सिमडेगा जिले के सभी छूटे हुए गांव में जल्द बिजली विभाग के द्वारा विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। यह संबंध में मंगलवार की सुबह 10:00 बजे जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता मनीष चंद्रपूर्ति ने बताया कि विभाग द्वारा सर्वे कराया गया है और सर्वे के आधार पर सभी गांव को चिन्हित करते हुए उन गांव में बिजली पहुंचाई जाएगी।