केशकाल: एसपी ने केशकाल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया, पुलिस कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार इन दिनों लगातार जिले के सभी थानों का भ्रमण कर वार्षिक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को 1 बजे एसपी वाय अक्षय कुमार ने केशकाल थाना के वार्षिक निरीक्षण किए।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के दस्तावेजो का निरीक्षण कर थाने मे उपस्थित अधिकारी कर्मचारीयों से मुलाकात कर उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुने।