केशकाल: केशकाल घाट में दो ट्रकों की आपस में टक्कर, ट्रक चालक फंसे, पुलिस ने निकालकर पहुंचाया अस्पताल, घाट में लगा जाम
NH 30 पर केशकाल घाट के पांचवें मोड में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया,जिसमे दो ट्रक आपस में आमने-सामने टकरा गये।हादसे में दोनों ट्रक के चालक ट्रक में फंसे हुए थे।सूचना पर केशकाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से फंसे चालक को बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।हादसे में बाद घाट में जाम की स्थिति बन गई थी ।