चकिया क्षेत्र के डोड़ापुर माफी गांव में पहाड़ के किनारे गुरुवार दोपहर करीब 02 बजे एक नीलगाय घायल अवस्था में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसके पैरों में गंभीर चोट के निशान पाए गए। समाजसेवी विकास कुमार खरवार ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने नीलगाय के शीघ्र उपचार और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।