घोड़ाडोंगरी: 13 दिनों से लापता पति कैलाश की तलाश में पत्नी, पुलिस से लगाई मदद की गुहार
सारणी क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति कैलाश के 13 दिनों से लापता होने के बाद पुलिस से उन्हें जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसके पति अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश करने के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और कैलाश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।