गोवर्धन: कमई गांव में जल संकट का फूटा घड़ा, 3 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर महिलाएं, टंकी के स्थान पर खड़े किए सवाल
कान्हा की क्रीड़ास्थली कहे जाने वाले गोवर्धन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इस भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्राम पंचायत कमई में पेयजल संकट इस कदर गहरा गया है कि स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की आक्रोशित महिलाओं ने पानी की किल्लत को लेकर पंचायत प्रशासन और ग्राम प्रधान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की