आगर: बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी का समय हुआ जारी, 12 अगस्त को दोपहर एक बजे आरती के बाद मंदिर से निकलेगी सवारी
शाही सवारी के दिन दोपहर 01 मंदिर प्रांगण में आरती होगी, इसके पश्चात् सवारी मंदिर प्रांगण से रवाना होगी, सवारी 02 बजे छावनी नाका पहुचेगी, इसके पश्चात् नगर भ्रमण प्रारंभ होगा, सवारी 03 बजे छावनी झण्डा चौक, 04 बजे रातोडिया तालाब, 06बजे गोपाल मंदिर, 07 बजे सरकार बाडा, 09 बजे हाटपुरा, 10 बजे पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंचेगी, जहां आरती उपरांत सवारी का समापन होगा।