आगर: कावड़ यात्रा में बैजनाथ मंदिर आए ग्राम श्यामगढ़ के 13 वर्षीय बालक की निपानिया बैजनाथ के समीप ट्राली से गिरने से हुई मौत
आगर के बाबा बैजनाथ महादेव कावड़ यात्रा में आए एक 13 वर्षीय बालक की ग्राम निपानिया बैजनाथ के समीप ट्राली से गिरने से मौत हो गई। आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की कृष्णपाल पिता मोड़ सिंह उम्र 13 वर्ष निवासी श्यामगढ़ कि मौत हुई है।