आगर: बाबा बैजनाथ महादेव प्रबंध समिति की बैठक में मंदिर पुजारी मुकेश पूरी ने पंडित सुरेंद्र शास्त्री के साथ की हाथापाई
बाबा बैजनाथ महादेव प्रबंध समिति की बैठक में बैजनाथ महादेव मंदिर के पुजारी मुकेश पुरी गोस्वामी ने बैजनाथ मंदिर में पूजा पाठ करने वाले पंडित सुरेंद्र शास्त्री के साथ हाथापाई की और अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पंडित सुरेंद्र शास्त्री के साथ बड़ी संख्या में लोग आगर कोतवाली थाने पहुंचे और मुकेश पूरी पर कार्यवाई की मांग की।