आगर: संपदा 2.0 का सर्विस प्रोवाईडरों को दिया गया प्रशिक्षण
पंजीयन विभाग की महत्वपूर्ण परियोजना संपदा 2.0 को इस माह लागू किया जाना प्रस्तावित है। महानिरीक्षक एवं पंजीयन मुद्रांक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जल्द से जल्द सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में पंजीयन विभाग सम्पदा साफ्टवेयर के नवीन संस्करण सम्पदा 2.0 लागू होना है, इसमें संपदा 2.0 साफ्टवेयर से उप पंजीयक कार्यालय में दस्तावेज का पंजीयन व रजिस्ट्री आदि की जाएगी।