मुगलसराय: मढ़िया गांव में जल निकासी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, स्थायी समाधान की मांग
पड़ाव मढ़िया गांव में रविवार दोपहर 12 बजे जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से समाधान की मांग कर ग्रामीणो ने कहा की जलभराव से करीब 200 परिवारों और बहादुरपुर गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि पुराने गड्ढे को पाटकर भवन निर्माण किए जाने के बाद जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहता है।