नबीनगर: महुअरी से एससी-एसटी एक्ट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने किया न्यायिक हिरासत में भेजा
नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महुअरी गांव निवासी नितीश कुमार उर्फ वीरा (पिता- अमेरिका मेहता) के रूप में हुई है। वह नरारीकला खुर्द थाना कांड संख्या 53/26 का नामजद अभियुक्त था।