मांट: अनियंत्रित कार ने खेत में काम कर रहे परिवार के 3 लोगों को रौंदा, हुई मौत
Mat, Mathura | Nov 5, 2026 मथुरा-बरेली हाईवे पर राया थाना क्षेत्र के गांव गजू के पास गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बरेली की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार हाईवे से उतरकर सीधे खेत में जा घुसी और वहां काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों—बाबा जवाहर सिंह, उनके बेटे हरवीर और नाती अंकित—को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।