विश्व हिंदू परिषद संगठनात्मक जिला बंजार की बैठक रविवार को पंचायत घर लारजी में जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में समपन्न हुई । बैठक में विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख हरदीप जी प्रांत सह सेवा प्रमुख वीरेंद्र ठाकुर बिभाग मंत्री राजेन्द्र प्रकाश सहित जिला के सभी प्रखंडों के कार्यकताओं ने भाग लिया बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई जिसमें परिषद का स्थापना दिवस श्री कृष्ण जन्मषटमी से लेकर 10 सितम्बर तक जिला में 15 कार्यक्रम होगें। अक्तूबर में गोपाष्टमी व वालमीकि जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें नबम्बर मास में विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान पूरे मास चलेगा जिसमें कार्यकर्ता घर घर जाकर हितचिंतक बनाएंगे बैठक में पूज्य संत केवल गिरी जी महाराज जी का आशीर्वचन भी प्राप्त हुआ इस बैठक में जिला मंत्री डोला राम सह मंत्री यशपाल शर्मा प्रचार प्रमुख नेत्र पाल सहित बंजरग दल कार्यकर्ताओं सहित मातृशक्ति की बहनों ने भाग लिया
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026