मुरार: मिलन मार्केट के सामने खड़ी बाइक चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Morar, Gwalior | Apr 17, 2026 ग्वालियर में बाइक चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुरार थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां मिलन मार्केट के पास खड़ी बाइक को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। घटना 6 अप्रैल की शाम करीब 7:45 बजे की है, जबकि इस मामले में गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे केस दर्ज किया गया।