कटनी ग्रामीण: रीठी में एक घर में घुसा 3 फीट का जहरीला ब्लैक कोबरा, हड़कंप के बाद सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
बारिश के मौसम के साथ ही सर्पों के खुले में निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी हैं। इसी बीच कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब राममिलन साहू के घर में करीब 3 फीट लंबा ब्लैक कोबरा सांप निकल आया। घर में सांप दिखाई देने के बाद परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना सर्प मित्र को दी गई।