खलीलाबाद: छितही की बेटी अनअमता फातिमा ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव का गौरव बढ़ाया
संतकबीरनगर।प्रतिभा सिर्फ बड़े शहरों की जागीर नहीं होती है। कठिन परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण और खुद को साबित करने का जज्बा हो तो गांवों के नौनिहाल भी सफलता के शिखर का ताज साबित हो सकते हैं। इसकी बानगी पेश करके छितही की बेटी अनअमता फातिमा ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए 10वीं के परीक्षा परिणाम में 92 प्रतिशत अंक हासिल करके मि