गाण्डेय: ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर मोड़ स्थित स्टार शू (जूता-चप्पल की दुकान) में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
Gandey, Giridih | Nov 12, 2026
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर मोड़-ताराटांड़ स्थित जूता-चप्पल की दुकान स्टार शू में बुधवार की देर रात बजे आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। गुरुवार सुबह 8 बजे नुकसान का आकलन किया जा रहा था। आग लगने से दुकान में रखे जूता-चप्पल, काउंटर, रैक, कुर्सी समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गए।