हज़ारीबाग: रामनवमी के सफल समापन पर जिला प्रशासन की सराहना, नशा और हथियारों पर सख्ती की मांग
हजारीबाग के वरिष्ठ वामपंथी नेता एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने शनिवार को दोपहर एक बजे आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रामनवमी के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से विष्णुगढ़ की घटना के त्वरित उद्भेदन को पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया।