अंबाह: सिविल अस्पताल में मिला बटुआ युवक ने लौटाया, पेश की ईमानदारी की मिसाल
Ambah, Morena | Aug 14, 2026 अम्बाह। सिविल अस्पताल में गुरुवार को अनिल कुमार का बटुआ गिर गया, जिसमें नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। काफी तलाश के बाद भी बटुआ नहीं मिला। इसी दौरान जयवीर सिंह तोमर को बटुआ मिला। उन्होंने उसे सुरक्षित रखकर मालिक की तलाश शुरू की। अनिल के पहुंचने पर पहचान बताने के बाद जयवीर सिंह ने बटुआ लौटा दिया। उनकी ईमानदारी की लोगों ने सराहना की।