कोरांव: कोरांव थाना परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस, पति-पत्नी के विवाद को एसडीएम ने थाने पर सुलझाया
शनिवार को कोरांव थाना परिसर में उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग एक दर्जन शिकायतें दर्ज की गईं। उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने पति-पत्नी के एक विवाद का तत्काल निस्तारण किया। उन्होंने पति को चेतावनी दी कि यदि दोबारा पत्नी के साथ मारपीट की गई, तो उसे जेल भेज दिया जाएगा।