कोरांव: चेयरमैन से अभद्रता मामले में थाना प्रभारी हुए लाइन हाजिर, सत्येंद्र कुमार ने संभाला नया चार्ज
कोरांव थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा को नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी से अभद्रता के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर सत्येंद्र कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिन्होंने शनिवार दोपहर बाद कार्यभार संभाल लिया। यह घटना गत गुरुवार को हुई थी, जब नगर पंचायत अध्यक्ष केशरी एक लापता छात्रा के मामले में कोरांव थाने पहुंचे थे।