पोहरी: पोहरी ब्लॉक कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, महंगाई और अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
Pohri, Shivpuri | Mar 31, 2026 पोहरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न जनहित समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम मंगलबार दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम अनुपम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि, डीजल-पेट्रोल की कमी के मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति अनियमित बनी हुई है।