चित्तौड़गढ़: महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सभागार में विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार उदयपुर द्वारा चित्तौड़गढ़ के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है। प्रदर्शनी में सुकन्या समृद्धि योजना तथा स्वनिधि योजना मुद्रा लोन के लाभार्थियों को पासबुक व ऋण वितरण किए गए।