गड़हनी: गड़हनी में अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर समर्थकों ने दो घंटे तक किया सड़क जाम, थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद छूटा जाम
अपराधी को गिरफ्तार करने को लेकर आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी बागर मोड़ के पास सोनू गोलीकांड के समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया था। सड़क जाम कर अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। चरपोखरी थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने 24 घंटे के अंदर अपराधी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम छोड़ गया। मंगलवार के शाम ध्यानिटोला के सोनू को गोली मार फरार फरार थे।