जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नरायनपुर से चुनार तक दिखी भीड़ ही भीड़
मिर्जापुर। जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा आज नरायनपुर से निकलकर चुनार पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग ऑटो, बाइक और अन्य वाहनों के साथ शामिल हुए।
यात्रा के दौरान सड़कों पर लोगों का हुजूम नजर आया। दूर-दूर तक वाहनों और समर्थकों की कतार दिखाई दी। यात्रा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिला।