कालपी: कालपी में चप्पलों से सरेआम तालिबानी टॉर्चर, व्यक्ति से मारपीट का मामला, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी: सीओ
Kalpi, Jalaun | Jul 6, 2026 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो के संबंध में सीओ राजेश कमल ने रविवार देर रात 10:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कालपी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि रमन और अभिषेक सोलंकी ने उनके साथ मारपीट की। घायल को चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। वही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही हैं।