सिरोंज: पंचकुइयां के निजी स्कूल में प्रिंसिपल ने छात्र को बेरहमी से पीटा, परिजनों के साथ थाने पहुंचा छात्र
Sironj, Vidisha | Jul 31, 2024 बुधवार की दोपहर सिरोंज के एक निजी स्कूल का छात्र लगड़ाते हुए सिरोंज थाने पहुंच गया।सुमित मीना कक्षा 10 का छात्र है।उसने पैंट उतारकर थाने में मौजूद हेड साहब को जांघ पर चोट का लंबा सा लाल निशान दिखाते हुए कहा कि प्रिंसीपल साब ने डंडे से मारा है।थाने से स्कूल फोन गया तो उन्हें थाने आना पड़ा।वहीं आगे की कार्रवाई जारी है।