सारठ: चितरा-जामताड़ा मार्ग पर कटहरा जंगल के पास सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
चितरा-जामताड़ा मार्ग पर कटहरा जंगल के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसे में पति की मौके पर मौत व पत्नी गंभीर रूप से घायल व बेहोश हो गई। सूचना पर चितरा पुलिस ने घायलों को उठाकर सुबह 7:30 बजे सारठ CHC पहुंचाया, जहां डॉ. कल्याण पंडित ने पति को ब्रॉड डेथ घोषित करके पत्नी को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। चितरा पुलिस शव पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है।