जोधपुर: जिले में किसानों के लिए कल से विशेष शिविर, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने योजनाओं के बारे में दी जानकारी
जोधपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में किसानों पशुपालकों और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान अब गांव में ही किया जाएगा। इसी उद्देश्य से गिरदावर सर्कल स्तर पर एक दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसकी जानकारी रविवार सुबह 11:00 बजे जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने दी।