कांवड़ मेले के दौरान जीआरपी हरिद्वार ने दो मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऋषिकेश-हरिद्वार ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को लूटा गया मोबाइल और डंडे के साथ पकड़ा गया। वहीं, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर साधु के भेष में कांवड़ियों का बैग चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को भी रंगे हाथ दबोच लिया गया। पुलिस ने चोरी का टैबलेट, स्मार्ट पेन, राशन कार्ड और अन्य सामान बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।