महोबा: शिवसेना ने निजी शिक्षण संस्थानों में मनमानी फीस और महंगी पुस्तकों पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Apr 6, 2026 महोबा में निजी शिक्षण संस्थानों में मनमानी फीस और पुस्तकों की खरीद पर नियंत्रण के लिए शिवसेना के पदाधिकारियों ने सदर तहसील पहुंच एसडीएम शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपा। प्राईवेट स्कूलों पर शासनादेश का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है। एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि निजी शिक्षण संस्थानो बच्चों को शिक्षा दिलाना बहुत कठिन हो गया है।