लातेहार: लातेहार ज़िले में 792 आदिम जनजाति परिवारों को 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष' योजना के तहत पक्का आवास मिला
लातेहार जिला के 792 आदिम जनजाति परिवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष के तहत दिया गया पक्का आवास। उक्त जानकारी लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लातेहार के माध्यम से दिया।वही बताया कि 792 लाभुकों में से 778 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेज दिया गया है। जिससे लाभुक स्वयं अपने आवास का निर्माण करेंगे।