कुरई: सिवनी में 'सेफ क्लिक 2.0' का सफल समापन, 15 दिन में 8.73 लाख से अधिक लोग हुए साइबर जागरूक
Kurai, Seoni | Jul 8, 2026 सिवनी में 15 दिवसीय सेफ क्लिक 2.0 अभियान का समापन बुधवार कप कलेक्टर नेहा मीना और एसपी कृष्ण लालचंदानी की मौजूदगी में हुआ। अभियान के दौरान जिलेभर में 1,448 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 8 लाख 73 हजार से अधिक नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।