पटना ग्रामीण: SDPO सचिवालय-2 साकेत कुमार ने श्री कृष्णापुरी थाना का किया औचक निरीक्षण, कांडों की जाँच की प्रगति की समीक्षा की
SDPO सचिवालय-2 साकेत कुमार ने शनिवार शाम करीब 4:00 बजे श्री कृष्णापुरी थाने का औचक निरीक्षण किया। श्री कृष्णापुरी थाने में दर्ज कांडों के अनुसंधान के प्रगति की भी साकेत कुमार ने समीक्षा की। मौके पर उन्होंने पूर्व के लंबित कांडों और निकट समय में प्रतिवेदित संवेदनशील घटनाओं के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।