डग: डग क्षेत्र के गुनाई रोड पर तेज गति से आ रही कार ने युवक को मारी टक्कर, कार चालक टोल तोड़कर हुआ फरार
Dug, Jhalawar | Jun 13, 2024 डग थाना क्षेत्र के गुनाई रोड़ पर साइड में खड़े युवक को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मारदी,जिससे युवक घायल होकर गिर गया। जिसको ग्रामीण डग अस्पताल लेकर आए। सरपंच ईश्वरसिंह ने बताया कि तेज गति से आ रही कार ने साइड में खड़े युवक विशाल को टक्कर मारकर घायल कर दिया, उसके बाद कार चालक को ग्रामीणों ने रोकने की काफी कोशिश की लेकिन कार चालक टोल तोड़कर फरार हो गया।