डग: डग में नौ दिवसीय राम कथा का हुआ समापन, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
Dug, Jhalawar | Jun 12, 2024 डग कस्बे के राम जानकी कुंड मंदिर पर श्रीराम कथा एवं मारुति महायज्ञ के नवें दिन साधु संतो के नेतृत्व में कथा का समापन हुआ। कथावाचक दीपेश्वरी देवी ने समापन के आखरी दिन बताया कि प्रभु राम हमारे आचरण और हमारे उत्तम विचार में अवश्य विराजमान होने चाहिए। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ने परिसर में ट्यूबवेल लगवाई तो वहीं सरपंच प्रतिनिधि ने महायज्ञ में ₹21000 भेंट किए।