डग: डोबड़ा ग्राम पंचायत में ग्रामसभा में अभद्रता करने पर मामला दर्ज
Dug, Jhalawar | Jun 12, 2024 डोबड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामसभा के दौरान अभद्रता करने को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। पंचायत की राजीव गांधी सेवा केंद्र में ग्रामसभा का आयोजन किया जा रहा था। यहां पंचायत से कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड पंच मौजूद थे। इसी दौरान रामलाल पुत्र कानसिंह ने यहां आकर अभद्रता की, पत्थर फेंकने लगा और रिकॉर्ड लेकर भागने का प्रयास किया।