मंसूरचक: बहरामपुर में लेटस इंस्पायर का कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम आयोजित, IPS विकास वैभव हुए शामिल
मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत के सलेमपुर गांव में रविवार की दोपहर 02:00 बजे आईपीएस विकास वैभव सहित कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व कर्ता नितिश कुमार ईश्वर ने किया. समारोह को संबोधित करते हुयें आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर लेट्स इंस्पायर काम कर रही है.